लड़की ने ब्वयॉफ्रेंड के लिए बनाये ये 8 सख्त नियम, मिले 3 मिलियन व्यूज

img

आमतौर पर कोई भी रिलेशनशिप अच्छा तभी चल सकता है जब दोनों के बीच भरोसा हो लेकिन एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए 8 ऐसे नियम बना दिए हैं जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

strict rules

एक रिपोर्ट के मुतबिम लड़की ने अपने 8 रूल को बताते हुए एक वीडियो बनाया है और टिकटोक पर शेयर कर दिया है। इस वीडियो को टिकटॉक पर 3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को लेकर अब लड़की के फैन्स अलग-अलग विचार रख रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उसकी तारीफ की है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि इतना कंट्रोल ट्रस्ट इश्यू को दिखाता है।

वीडियो में अपने रूल्स के बारे में बताते हुए लड़की ने कहा- ‘आज मैं कुछ विवादित रूल्स के बारे में बताने वाली हूं जिसे मैं बॉयफ्रेंड से फॉलो करवाऊंगी। उसने ये भी कहा है कि मेरे अब तक के सभी बॉयफ्रेंड ने इन रूल्स को फॉलो किया है, अगर तुम भी उनकी तरह है। ‘हे भगवान मैं तो कभी नहीं हो सकती!’ तो ठीक है, नहीं तो कोई और होगा।’

ये हैं 8 सख्त नियम

पहला- वैसी सभी लड़कियों को ब्लॉक करना होगा, जिसके साथ आपने कभी रोमांटिक बातें की हों।
दूसरा- जिस दिन से मुझे डेट करना शुरू किया है उसके बाद से किसी भी लड़की को फॉलो नहीं करना है।
तीसरा- हैंडलबार में किसी भी लड़की को सर्च नहीं करना है।
चौथा- लड़कियों की फोटो को लाइक नहीं करना है।
पांचवां- किसी की स्टोरी पर रिप्लाई कोई नहीं देना है।
छठा- एक्सप्लोर पेज स्क्रॉल करने पर एक बार में एक से अधिक लड़कियां नहीं दिखनी चाहिए।
सातवां- अगर कोई लड़की लगातार बिकिनी फोटो पोस्ट करती है, तो उसे तुरंत अनफॉलो करना होगा।
आठवां- लिंक ट्री पर बिलकुल भी क्लिक नहीं करना है।

Related News