img

सगाई के 3 दिन बाद ही एक लड़की अपने ममेरे भाई के साथ घर से फरार हो गई। वह घर से रुपए और गहने भी ले गई। यही नहीं उसके खाते में उसके पिता की पेंशन के ₹22 लाख भी हैं। खाते का एटीएम भी युवती अपने साथ लेकर गई है। युवती की भाभी ने इस मामले में उसके मामा के लड़के पर अपहरण और परिवार के अन्य लोगों पर साजिश रचने का केस दर्ज कराया है।

परिवार और पुलिस युवती और लड़की की तलाश में जुटी हुई है। दरअसल, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ननद की शादी थाना झंगहा क्षेत्र में तय कर दी गई थी।

26 अक्टूबर को सगाई हो गई थी और शादी जुलाई 2024 को होनी थी। लेकिन 29 अक्टूबर सुबह 07:00 बजे ननद अपने मामा के लड़के रोहित कुमार के साथ घर के गहने और ₹10,000 और अपना एटीएम लेकर चली गई है। रोहित कुमार मामा का लड़का था इसलिए उस पर कोई संदेह नहीं करता था। ऐसे में पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। 

--Advertisement--