अर्जुन कपूर के बाद गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की रिपोर्ट पॉजिटिव, बहन ने पोस्ट करके दी जानकारी

img

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। और अब उनके बाद उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की भी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। मलाइका में भी अर्जुन की तरह ही कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन वे कोरोना पॉजिटिव हैं।  जिसकी पुष्ट‍ि खुद उनकी बहन ने की है।आपको बता दे इस वक्त मलाइका अरोड़ा भी होम क्वारनटीन में हैं। और वहीं अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से होम क्वारनटीन में हैं।

वहीं अर्जुन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर अपनी तबीयत की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा हैं-“ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में करोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। और मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। और मैं होम क्वारनटीन में रहूंगा। मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आप सभी को अपने सेहत को लेकर जानकारी देता रहूंगा। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया था। असामान्य समय है। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस से लड़कर जंग जीतेगी’।

 

Related News