Up kiran,Digital Desk : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि SIT की जांच रिपोर्ट में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई और अली तौकीर शेख के पाकिस्तान से सीधे संबंधों के सबूत मिले हैं।
राज्य कैबिनेट का कदम
रिपोर्ट देखने के बाद असम कैबिनेट ने मामला गंभीर मानते हुए केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का निर्णय लिया। इसके लिए मामला गृह मंत्रालय (MHA) को भेजा जाएगा।
सुरक्षा से जुड़े आरोप
सीएम सरमा ने कहा कि एलिजाबेथ गोगोई मार्च 2011 से मार्च 2012 तक पाकिस्तान में काम कर चुकी हैं और उनके परिवार के संबंध अली तौकीर शेख के साथ घनिष्ठ थे। उनका दावा है कि यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हो सकता है।
सियासी प्रतिक्रिया
इस आरोप के बाद कांग्रेस ने पलटवार किया और सीएम सरमा के दावे को बेबुनियाद बताया।
_484691807_100x75.png)
_1703451803_100x75.png)
_89222133_100x75.png)
_945195854_100x75.png)
_316744219_100x75.png)