Golden Boy: गर्लफ़्रेंड को लेकर Neeraj Chopra ने दिया यह खूबसूरत जवाब

img

आज़कल हर किसी की ज़ुबान से गोल्डन ब्वाय (Golden Boy) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का ही नाम सुनाई दे रहा है। उनका जादू लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है। जिस नीरज चोपड़ा को कुछ समय पहले तक कुछ गिने-चुने लोग ही जानते थे। आज वो यूथ आइकॉन बन गए हैं। हरियाणा के इस छोरे की दीवानी अब पूरी दुनिया हो गई है। एक छोटे से गांव से निकलकर देश का नाम रौशन करने वाले इस छोरे का नाम अब हर जगह गूंज रहा है।

Neeraj Chopra- Golden Boy

भाला स्टार नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) टोक्यो ओलंपिक में भारत के पहले ट्रैक और फील्ड मेडल विजेता बने।

इसके साथ ही वह ओलंपिक में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल (Golden Boy) जीतने वाले दूसरे भारतीय भी बने।

नीरज से पहले शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कि भाला में गोल्ड मेडल

जीतने के बाद नीरज चोपड़ा (Golden Boy) इंटरनेट संसेशन तो बन ही गए हैं। वह लाखों लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे हैं।

आज नीरज चोपड़ा के करियर, उनके खानपान, परिवार और लव लाइफ के बारे में हर कोई जानना चाहता है।

तो आइए आज हम बात करते हैं नीरज से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प चीजों के बारे में…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Chopra (@neeraj____chopra)

गौतलब है कि हरियाणा के पानीपत में खंडरा गांव के किसान सतीश कुमार के बेटे नीरज चोपड़ा

(Neeraj Chopra) ने टोक्यो ओलंपिक के जेवलिन थ्रो फाइनल में दूसरा थ्रो 87.58 मीटर फेंककर

गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इस विजय के बाद नीरज (Golden Boy) ने भारत के ट्रैक और फील्ड के 100 साल

से ज्यादा के इंतजार को खत्म किया। इस सफलता के बाद से ही नीरज के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स

तेजी से इजाफा होना शुरू हो गया। अब उनसे लगभग हर इंटरव्यू में लड़कियों की अटेंशन मिलने को

लेकर सवाल पूछा जा रहा है।

हालांकि, इस सवाल पर नीरज (Neeraj Chopra) अक्सर शर्माते हुए देखे गए हैं। इसी तरह
एक इंटरव्यू में जब नीरज चोपड़ा (Golden Boy) से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सवाल किया
गया तो उन्होंने कहा उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं और अभी उनका शादी का भी कोई इरादा नहीं
है। उनका पूरा फोकस अभी खेल और आगे आने वाली प्रतियोगिताओं पर है। नीरज चोपड़ा
का कहना है कि यह बहुत अच्छी बात है कि उन्हें इतना सारा प्यार मिल रहा है।

आने वाला साल एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप और फिर ओलंपिक की ओर ले जाने वाले अन्य

टूर्नामेंटों के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसलिए वह अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान देना चाहते हैं। अपने पसंदीदा

खाने के बारे में नीरज (Golden Boy) कहते हैं कि उन्हें गोलगप्पे बेहद पसंद हैं। इसके अलावा मां के

हाथ का बना खाना और चूरमा भी।

COVID-19 : यूपी के इस जिले से 171 सेंपल जांच के लिए भेजे गए लखनऊ, इतने केस मिलने से दहशत

Related News