img

आधार अहम दस्तावेजों में से एक है। आधार का इस्तेमाल कई जरूरी कामों के लिए किया जाता है। मगर अगर इसमें कुछ गड़बड़ हो जाए तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच, UIDAI ने अब आधार को मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा प्रदान की है। पहले यह तारीख 14 जून थी। मगर अब इसे बढ़ा दिया गया है।

UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर 2023 कर दिया है। अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड 10 साल पहले जारी किया गया था और उसे कभी भी अपडेट नहीं किया गया है, तो आपको अपनी पहचान और पते का प्रमाण अपलोड करके अपने जनसांख्यिकीय विवरण को अपडेट करना होगा। आइए देखें कि इसे कैसे अपडेट किया जाए।


ऐसा करके एड्रेस अपडेट करें

  • वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर अपने विवरण के साथ लॉगिन करें। फिर नाम, लिंग, जन्म तिथि और पता अपडेट करें।
  • अपडेट आधार ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक करें।
  • जनसांख्यिकी के अंतर्गत, पता चुनें. आधार अपडेट करने के लिए जारी रखें पर क्लिक करें।
  • दस्तावेज़ की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करें। फिर उस जगह पर मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन आता है। मगर 14 सितंबर तक आप इसे फ्री में अपलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद सर्विस रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा।

अनुरोधों को कैसे ट्रैक करें

आपको एक यूआरएन नंबर मिलेगा। रिक्वेस्ट चेक करने के लिए आप https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर क्लिक कर सकते हैं। यहां आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

--Advertisement--