खुशखबरी : योगी सरकार बहुत जल्द इन पदों पर करेगी बम्पर भर्तियां, पढ़िए पूरी खबर

img

लखनऊ ।। February में होने वाली 68,500 शिक्षक भर्ती परीक्षा में 16 हजार से अधिक पद बढ़ सकते हैं। राज्य सरकार ने High Court में पहले से चल रही शिक्षक भर्तियों में बची हुई रिक्तियों पर लिखित परीक्षा से भर्ती करवाने के लिए विशेष अपील की है।

सरकार ने विशेष अपील में कहा है कि ये भर्तियां लम्बे वक्त से चल रही हैं, लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। इस बीच शिक्षक भर्ती नियमावली में बदलाव हो गए हैं यानी भर्ती के नियम बदल गए हैं, लेकिन ये भर्तियां पुराने नियमों के मुताबिक हो रही हैं।

इसलिए बची हुई रिक्तियों पर नए सिरे से भर्ती करवाने की अनुमति दी जाए। यदि उच्च न्यायालय से सरकार के पक्ष में फैसला आएगा तो 16 हजार से ज्यादा रिक्त पद फरवरी में होने वाली 68,500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जुड़ जाएंगे।

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा February में होनी है। भर्तियां शैक्षिक गुणांक पर हो रही हैं। ये भर्तियां 2013 से चल रही हैं और अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। सरकार चाहती है कि बचे पदों पर नए सिरे से भर्ती हो यानी ये रिक्तियां नई मानी जाएंगी।

पढ़िए- सीएम योगी 25 को तोड़ेंगे नोएडा का अंधविश्वास, जा सकती है कुर्सी

पुरानी भर्तियों में जिन पदों पर अभी तक भर्तियां नहीं हुई हैं उनमें भाषा अध्यापकों से बचे हुए पद हैं। 12460 और 4000 शिक्षक भर्ती में एक भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुआ है लिहाजा ये सभी पद रिक्त हैं। वहीं अन्य शिक्षक भर्तियों में ज्यादातर आरक्षित वर्ग के पद रिक्त हैं।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

LIST: Óñ»ÓÑéÓñ¬ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡Óñ¥Óñ░ÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñÂÓñ¥Óñ©Óñ¿Óñ┐Óñò Óñ½ÓÑçÓñ░Óñ¼ÓñªÓñ▓, Óñ©ÓñéÓññÓÑïÓñÀ Óñ»Óñ¥ÓñªÓñÁ ÓñòÓÑï Óñ©ÓñÜÓñ┐ÓñÁ ÓñöÓñªÓÑìÓñ»ÓÑïÓñùÓñ┐Óñò ÓñÁÓñ┐Óñ¡Óñ¥Óñù Óñ¼Óñ¿Óñ¥Óñ»Óñ¥ ÓñùÓñ»Óñ¥

Related News