Gujarat: नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से मलबे में दबकर 12 मजदूरों की मौत, अभी और बढ़ सकती है संख्या

img

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी में स्थित नमक की फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की दबकर मौत हो गई जबकि कइयों के घायल होने की भी खबर है। मृतकों की संख्या अभी और बढने की आशंका है। बताया जा रहा कि अभी कम से कम 30 मजदूर मलबे में दबे हुए हैं।

salt factory

आज सुबह हुई इस घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे में फंसे हुए लोगों को जेसीबी की मदद से निकाला जा रहा है। वहीं अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। स्थानीय विधायक ब्रजेश मेरजा ने इस हादसे में 12 मजदूरों के मरने की पुष्टि की है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर अफ़सोस जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ‘मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है।’ दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, उम्मीद करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे स्थानीय अधिकारी प्रभावितों की हर संभव मदद करेंगे।

कैसे हुआ हादसा

इस फैक्ट्री की दीवार कैसे गिरी। इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं फैक्ट्री से आ रही तस्वीरें बेहद डराने वाली हैं। कहा जा रहा है कि नमक की बोरियों के बीच भी मजदूर फंसे हुए हो सकते हैं। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया जा रहा है।

Related News