img

चंडीगढ़ में सब्जियों के दाम एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। बीते सप्ताह टमाटर 70 रुपये प्रति किलो तक गिर गया था मगर फिर से 200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। इसी तरह अन्य सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। इससे लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।

मिली खबर के अनुसार फिलहाल मटर 160 रुपये प्रति किलो, गोभी 100 रुपये प्रति किलो मिल रही है। दाल की कीमत 120 रुपये प्रति किलो है। जो आलू पहले 10 रुपये प्रति किलो मिलता था, अब 30 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। प्याज भी करीब 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

सब्जी व्यापारियों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है। इसके अलावा सड़कें बंद होने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके चलते कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उनका कहना है कि इन दिनों अक्सर सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं, मगर इस बार भारी बारिश और बाढ़ के कारण कुछ ज्यादा ही दाम बढ़े हैं।

दरअसल, हर बार बारिश के मौसम में सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं, मगर इस बार सब्जियों के दाम पिछले साल के मुकाबले करीब 40 फीसदी ज्यादा हैं। चंडीगढ़ शिमला हाईवे बंद होने से यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। अब कुछ सब्जियां बेंगलुरु से भी आने लगी हैं। मॉनसून कम होने के बाद धीरे-धीरे सब्जियों के दाम कम हो जाएंगे।

--Advertisement--