Hariyali Teej 2021 पर इस विधि से करें शिव पार्वती की आराधना, जानिए डेट

img

सावन के महीने में कई व्रत-त्योहार आते हैं। इस महीने में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।, यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की अराधना की जाती है। मान्यता है कि सावन मास में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों का विशेष महत्व होता है। इस महीने में ही हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) का पर्व भी पड़ता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस साल हरियाली तीज 11 अगस्त को पड़ रही है।

Hariyali Teej 2021

हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) का महत्व

हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) व्रत सुहागिन महिलाएं रखती हैं। इस दिन सुहागिने व्रत रख कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता गौरी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। पूजा में मां गौरी को श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है इसके बाद हरियाली तीज व्रत कथा का सुनी जाती है। हरियाली तीज हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इसे श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत बेहद शुभफलदायी होता है।

शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि 10 अगस्त 2021 को शाम 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 11 अगस्त 2021 को शाम 5 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। पूजा का पहला मुहूर्त सुबह 4 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक और दूसरा दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके अतिरिक्त सुबह 10 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर रात तक रहेगा। (Hariyali Teej 2021)

पूजा विधि (Hariyali Teej 2021)

हरियाली तीज (Hariyali Teej 2021) के दिन सभी सुहागन महिलाएं स्नान आदि से निवृत होकर मायके से आए हुए नए कपड़े पहनती हैं। इसके बाद सबसे पहले पूजा के शुभ मुहूर्त में एक चौकी पर माता पार्वती के साथ भगवान शिव और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके बाद मां पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री, साड़ी, अक्षत्, धूप, दीप, गंधक आदि का अर्पण करें। फिर शिव जी को भांग, धतूरा, अक्षत्, बेल पत्र, श्वेत फूल, गंधक, धूप, वस्त्र आदि चढ़ाएं। अब गणेश जी की पूजा करते हुए हरियाली तीज की कथा सुनें। फिर भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें और दिन भर के व्रत का संकल्प लें।

Raksha Bandhan : भाई के साथ इन्हें भी बांधें राखी, मिलेगी हर संकट से मुक्ति

Related News