img

कहो ना प्यार है और गदर एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल 47 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। अमीषा का अभी तक शादी करने का कोई प्लान नहीं है। अमीषा पिछले कई सालों से सिंगल हैं, जिस बारे में खुद एक्ट्रेस ने बताया था। एक इंटव्यू में अमीषा पटेल से शादी के बारे में पूछा गया था।

तब उन्होंने कहा था कि जब सब कुछ उनके पास खत्म हो जाएगा और उनके पास करने के लिए कुछ नहीं बचेगा तो वह शादी कर लेंगी। अमीषा के मुताबिक हारे हुए लोग शादी करते हैं। अमीषा भले ही आज सिंगल हों लेकिन एक वक्त में उनके अफेयर के चर्चे खूब हुआ करते थे। विक्रम के साथ उनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

करियर के शुरुआत में अमीषा विक्रम भट्ट के करीब आई थीं। पांच साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। अमीषा के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। खासकर उनके पिता। अमीषा ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि विक्रम और उनके रिश्ते के कारण उनके घर पर रोज लड़ाइयां होती थीं। अमीषा इस रिश्ते के लिए अपने परिवार के खिलाफ चली गई थीं और खुद के पिता पर भी करोड़ों की हेरा फेरी का आरोप लगाया था। लेकिन अमीषा और विक्रम का रिश्ता भी ज्यादा देर तक नहीं टिका। विक्रम भट्‍ट ने पुष्टि की कि अमीषा पटेल के साथ उनका रिश्ता टूट गया है।

विक्रम के बाद अमीषा का दिल लंदन के बिजनेसमैन कानव पुरी पर आया। लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। साल दो हज़ार 8 में अमीषा ने खुद बताया था कि वह कनव के साथ रिलेशनशिप में हैं, लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ भी अमीषा पटेल का अफेयर रहा। अमीषा पटेल ने एक्टर रनबीर कपूर के साथ भी रिश्ता बनाना चाहा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

--Advertisement--