img

अक्सर कई ऐसी घटनाएं देखी गई हैं कि पति-पत्नी सहमत नहीं होते हैं, इसलिए वे तलाक ले लेते हैं या अलग हो जाते हैं। मगर क्या आपने कभी किसी पति को तलाक मांगते सुना है क्योंकि उसकी पत्नी किन्नर है? तो ऐसा ही एक घटना यूपी के आगरा से उजागर हुई।

पीड़ित शख्स को अपनी शादी की पहली रात ही एहसास हो गया था कि उसकी पत्नी पूरी तरह से फीमेल नहीं है। मगर इसके बाद भी उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार किया, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद संबंधित युवक ने तलाक के लिए अर्जी दे दी। इसके बाद कोर्ट ने उनकी शादी रद्द कर दी। इस युवक की सात साल पहले शादी हुई थी।

7 साल पहले हुई थी शादी -

बीते सात वर्ष यानी 27 जनवरी 2016 को एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक युवक की शादी हुई थी. हालांकि, सुहागरात को उसे पता चलता है कि जिस लड़की से उसने शादी की है, वह महिला है ही नहीं। उसके प्राइवेट पार्ट बिल्कुल भी विकसित नहीं हुए हैं। इसके बाद शुरू में शख्स बहुत परेशान रहा। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया और अपनी पत्नी का उपचार कराया। कई महीने उपचार कराने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच डॉक्टर ने भी युवक से कह दिया था कि उसकी पत्नी कभी बच्चे को जन्म नहीं दे पाएगी।

कोर्ट ने रद्द की शादी -

खबर के मुताबिक, बदनामी के चलते उसने यह घटना किसी को नहीं बताई. इसके कुछ दिन बाद वकील अरुण शर्मा के कर्वी परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया। यह मामला करीब 7 साल से चल रहा था। इसके बाद अब यह फैसला लिया गया है। फैमिली कोर्ट ने सबूतों के आधार पर तलाक की इजाजत दी है। अदालत ने शादी को रद्द कर दिया और तलाक का आदेश दिया।

--Advertisement--