Health Tips : सर्दियों में अगर आ जाती है उंगलियों में सूजन तो अपनाएं ये देशी नुस्खे, जल्द मिलेगी राहत

img

सर्दियों का सीजन वैसे तो अधिकतर लोगों को बेहद पसंद होता है लेकिन कई बार ये कुछ लोगों के लिए काफी मुसीबत वाला बन जाता है। इस सीजन में कुछ लोगों को हाथ और पैरों की उंगलियों में सूजन की समस्या हो जाती है। साथ ही जैसे-जैसे ठंड अधिक बढ़ने लगती है यह समस्या और भी अधिक बढ़ जाती है। दरअसल ठंड के की वजह से शरीर की कुछ नसें सिकुड़ने लगती हैं जिसका सीधा असर ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है और हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन आने लगती है। सूजन के साथ ही कई बार उंगलियों में तेज खुजली और बेइंतहा दर्द भी होने लगता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय…

swollen finger

नमक का पानी

नमक के पानी से आप उंगलियों की सूजन को कम कर सकते हैं। इसके लिए हल्के गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाएं और इसमें लगभग 10 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। दरअसल, नमक इंफेक्शन को दूर करने में सहायक होता है और सूजन को भी कम करता है।

सरसों का तेल

सूजन से छुटकारा पाने के लिए उंगलियों पर गुनगुने सरसों के तेल से मालिश करना चाहिए। ये भी लाभदायक होता है। .

एलोवेरा जेल

पैरों की उंगलियों की सूजन को ठीक करने के लिए एलोवेरा जेल भी बेहद कारगर होता है। एलोवेरा जेल में एंटी- बैक्टीरियल और एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं।

हल्दी और शहद

शहद और हल्दी दोनों में ही टी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इनके इस्तेमाल से भी सूजन की समस्या कम होती है। कच्ची हल्दी को पीसकर शहद में मिलाएं और उसे उंगलियों पर लगा लें। ऐसा करने से दर्द और सूजन से आराम मिलेगा।

कपूर और नारियल तेल

कपूर में नारियल तेल मिलाकर उंगलियों पर लगाने से सूजन में राहत मिलती है। साथ ही इसे लगाने से दर्द कम होता है।

पैरों की करें सिंकाई

सर्दियों में उंगलियों में सूजन की समस्या से बचने के लिए रात में रोजाना हाथों और पैरों की उंगलियों की सिंकाई करें और फिर मोजे और हाथों में दस्ताने पहनकर सोएं। ऐसा करने से सूजन नहीं आएगी।

Related News