img

झारखंड में सीआरपीएफ के मुसाबनी अंचल प्रशिक्षण केंद्र में दो जवानों को अचानक दिल का दौरा पड़ा. अधिकारियों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली उन्होंने जवानों को आनन फानन हॉस्पिटल में एडमिट। मगर दुर्भाग्य ने दोनों जवानों की जान ले ली। दरअसल अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दोनों जवान क्रमश: 2001 और 2005 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे।

दोपहर सीआरपीएफ के शहीद जवान ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे थे। इसी बीच दोनों जवानों को अचानक हार्ट प्रॉब्लम होने लगी। जैसे ही अधिकारियों को सूचना मिली, उन्होंने सीआरपीएफ 133 बटालियन मणिपुर के प्रेम कुमार सिंह और 7वीं बटालियन गिरिडीह के शंभू राम गौर को बिहार के बक्सर से जमशेदपुर के एक अस्पताल में पहुंचाया।

2 जवान शहीद हो गए

वीरवार दोपहर जमशेदपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। दोपहर 1.30 बजे प्रेम कुमार सिंह और 3.30 बजे शंभू राम गौड़ ने अंतिम सांस ली। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों जवानों की मौत हृदय रोग से हुई है या नहीं। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने घटना पर दुख जताया है और जवानों के परिजनों को इसकी सूचना दी है. अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को कोई शारीरिक व्यायाम नहीं किया था।
 

--Advertisement--