img

खबर दिल्ली से है जहां श्रद्धा जैसा एक और मामला सामने आया है। दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में एक लड़की का शव बरामद किया गया है। दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके से कई टुकड़ों में कटा एक लड़की का शव बरामद किया है। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अब तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि फ्लाईओवर के नीचे एक अज्ञात लड़की की लाश मिली है। लाश दो बैग में मिली है। लेकिन फिलहाल पोस्टमॉर्टम के बाद ही जो स्थिति है वो साफ हो पाएगी। शुरुआती मिली जानकारी के अनुसार जो जांच हुई है उसके अनुसार लाश के बाल लंबे हैं। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि लाश लड़की की है। लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार सवेरे 09:00 बजे सूचना मिली कि एक लड़की की लाश का कुछ हिस्सा बरामद किया गया है। तत्काल बाद पुलिस ने फ्लाईओवर से जुड़े जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। लोकल थाना पुलिस को शक है कि बॉडी के कुछ पार्ट्स पास के जंगल में मिल सकते हैं।

दूसरी तरफ गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास से लाश मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। 

--Advertisement--