img

मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड के बाद आदिवासी समुदाय के युवकों से अत्याचार का एक और मामला सामने आया। इंदौर में आदिवासी समुदाय के दो भाइयों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ितों में एक नाबालिक है। इस मारपीट का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर किया जा रहा है। लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स कॉमेंट कर रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि यह घटना शुक्रवार 7 जुलाई को राउ थाना क्षेत्र की है। पीड़ित युवक धार जिले के मांडव क्षेत्र का रहने वाला है। ये दो भाई थे जो इंदौर में ट्रेजर फ्रेंचाइजी में मजदूरी करते हैं।

7 जुलाई की शाम दोनों मजदूरी के बाद बाइक पर सवार होकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी, जिसके चलते इनकी बाइक गिर गई। वहां मौजूद गार्ड सुमित चौधरी ने बाइक हटाने को कहा। इस दौरान दोनों भाइयों का गार्ड के अलावा वहां मौजूद जयपाल सिंह बघेल और प्रेम सिंह परमार से विवाद हो गया। इस दौरान गार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों को गार्ड रूम में बंधक बना लिया। तीनों ने मिलकर आदिवासी भाइयों को बेरहमी से पीटा।

आरोप है कि दोनों भाइयों के साथ करीब आठ घंटे तक मारपीट की गई। बता दें कि पीड़ित ने मीडिया को बताया कि हम दोनों को उन सबने मिलकर बहुत मारा, बहुत पीटा। वो कुल छह लोग थे। हम रात को 04:00 बजे किसी तरह वहां से भागकर आए। इस घटना के मुख्य आरोपी सुमित चौधरी कहते हैं कि हमारे ऊपर पत्थर फेंक रहे थे। हमें उस रास्ते से नहीं जाने देते। इसी बात पर इनसे मारपीट हुई। इसमें सारी गलती हमारी नहीं थी। 
 

--Advertisement--