यहां एक दिन में कोरोना के 1349 नये मरीज मिले, चार की हुई मौत

img

रांची, 24 सितम्बर यूपी किरण। झारखण्ड में गुरुवार को 1349 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 1386 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में गुरुवार को कोरोना से 4 मरीजों की मौत हुई हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में तीन और रामगढ़ में एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 362, बोकारो से 48, चतरा से 43, देवघर से 36, धनबाद से 85, दुमका से 17, पूर्वी सिंहभूम से 123, गढ़वा से 112, गिरिडीह से 17, गोड्डा से 44, गुमला से 19, हजारीबाग से 78, जामताड़ा से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 36, लातेहार से 16, लोहरदगा से 19, पाकुड़ से 2, पलामू से 69, रामगढ़ से 32, साहेबगंज से 41, सराईकेला से 56, सिमडेगा से 5 और पश्चिमी सिंहभूम से 79 मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में कोरोना मरीज की कुल संख्या 76438 हो गयी हैं। इसमें 12841 सक्रिय मामले हैं। 62945 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। राज्य मे अबतक 652 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/विनय

Related News