यहां एम्बुलेंस में प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया भर्ती

img
मन्दसौर, 08 अक्टूबर यूपी किरण। मंदसौर जिले के सुवासरा में एक प्रसूता ने एम्बुलेंस में ही बालक को जन्म दिया।  बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सुवासरा के समीपस्थ ग्राम रघुनाथपुरा में राधा पति बालू सिंह 22 वर्ष निवासी रघुनाथपुरा ने गुरूवार को अस्पताल जाने के लिये 108 एम्बुलेंस पर काल किया था। सूचना मिलने पर सुवासरा थाने से 108 एम्बुलेंस महिला के घर पर भी पहुंच गई परंतु अस्पताल ले जाते वक्त ग्राम गोबर्धनपुरा और सुवासरा के बीच महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी।
वहीं स्थिति के अनुरूप 108 एम्बुलेंस मे मौजूद स्टाफ इमरजेन्सी मेडिकल टेक्नीशियन निखिल शाक्यवार एवं सहायक चालक रमेश मैहर ने एम्बुलेंस रास्ते में ही रोक महिला का सुरक्षित और सफल प्रसंव करवाया। महिला ने एक स्वस्थ लडके को जन्म दिया। बाद मे जच्चा-बच्चा दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुवासरा में भर्ती कराया गय। जहाँ दोनो की स्थिति सामान्य रही।

 

Related News