img

महिलाएं घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं। घर में बच्चों, पति की सारी जिम्मेदारियां संभालती हैं और ऑफिस का काम भी संभालती हैं। मगर यह सब करते-करते अनजाने में ही उनकी नजर खुद से हट जाती है और उनकी मानसिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

जैसे आपका शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने पर आप लक्षणों का अनुभव करते हैं, वैसे ही अपने मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों का भी अनुभव करें। मगर अगर आप इसे इग्नोर करते हैं तो आपको भविष्य में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं में मानसिक परेशानी होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं।

1. पहला लक्षण

किसी भी कार्य में ध्यान न लगना मानसिक स्वास्थ्य का एक गंभीर लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में महिलाएं अपने काम पर फोकस नहीं कर पाती हैं। उदा. ऑफिस में ठीक से काम न कर पाना, बच्चों पर ध्यान न दे पाना। इसके अलावा किचन के कामों में उलझन होना भी मानसिक परेशानी का संकेत हो सकता है।

2. दूसरा लक्षण

अक्सर महिलाएं चीजों को एक जगह रखकर भूल जाती हैं। अक्सर यह सामान्य होता है। मगर अगर ऐसा बार-बार होता है तो यह दर्शाता है कि मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

3. तीसरा लक्षण

अगर कोई महिला काम से नाखुश है और किसी काम में उसकी रुचि नहीं है तो यह मानसिक बीमारी का संकेत हो सकता है। जिस काम को करने में आपको मजा आता था मगर अब करने में मजा नहीं आता उसे करने से साफ पता चलता है कि आप मानसिक रूप से तनाव में हैं।

4. चौथा लक्षण

कम भूख लगना या बहुत अधिक भूख लगना मानसिक बीमारी का संकेत हो सकता है। अगर आपको बार-बार भूख लगती है या बहुत भूख लगती है तो एक बार अपने डॉक्टर से मिलें।

--Advertisement--