_1146217015.png)
Up Kiran, Digital Desk: सिर्फ आभूषण ही नहीं बल्कि भारत में चांदी के बर्तनों का भी इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा चांदी किस राज्य में बनती है?
हर साल दुनिया भर में 27 हजार टन चांदी बनती है। भारत में हर साल 500 से 700 टन चांदी बनती है। भारत में चांदी की मांग को देखते हुए भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में चांदी का आयात करता है।
सबसे ज्यादा सोना किस राज्य में बनता है
इस सवाल का जवाब है, राजस्थान! जी हां राजस्थान भारत का ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा चांदी मिलती है।
चांदी खदानों से प्राप्त होती है
राजस्थान के उदयपुर में खदानों से बड़ी मात्रा में चांदी का उत्पादन होता था। राजस्थान के उदयपुर, राजसमंद और झुंझुनूं जिलों में स्थित खदानें भारत में चांदी के प्रमुख उत्पादन केंद्र हैं। खासकर, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के स्वामित्व वाली खदानें जैसे सिंदेसर खुर्द, रामपुरा अगुचा और दरिबा चांदी और जस्ता उत्पादन के लिए विश्व-स्तर पर जानी जाती हैं।
आपको बता दें कि राजस्थान न केवल अपने समृद्ध इतिहास और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है बल्कि वह भारत की चांदी अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। यदि तकनीकी नवाचार और सरकारी नीतियों का सहयोग मिले, तो यह राज्य भारत को चांदी उत्पादन में आत्मनिर्भर बना सकता है।
--Advertisement--