img

पंजाब एक मर्तबा फिर देशभर में हर एक की जुबां पर छा गया है क्योंकि देशभक्ति के मामले में इस प्रदेश का कोई जवाब नहीं है। देश के लिए स्वेच्छा से बलिदान देने वालों में पंजाब अन्य राज्यों से ऊपर है।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी डेटा से पता चला है कि युद्ध या सैन्य अभियानों में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं की तादाद पंजाब में सबसे ज्यादा है। फौज में इन्हें वीर नारी कहकर संबोधित किया जाता है। पंजाब में पंजीकृत विधवा महिलाओं की संख्या 74,253 है।

जारी डेटा के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सशस्त्र बलों की करीबन तीन लाख बहादुर महिला सैनिक हैं। देशभर में वीर नारियों की संख्या 6,98,252 लाख है. जिनमें से लगभग 2,99,314 बहादुर महिलाएं पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड में रहती हैं।

मंत्रालय के अनुसार, बहादुर महिलाओं की यह संख्या सिर्फ आतंकवाद विरोधी अभियानों में मारे गए सैनिकों की पत्नियां ही नहीं हैं, बल्कि उन विधवाओं की संख्या भी शामिल है जिनके सैन्य पतियों की मौत अन्य कारणों से हुई।

--Advertisement--