img

Up kiran,Digital Desk : हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शिमला, मनाली और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज कई जगहों पर तेज बर्फबारी और बर्फीले तूफान की संभावना है। बर्फबारी से किसानों, बागवानों और पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। शिमला के रिज मैदान पर सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया।

कब तक बरसेंगे बादल और अलर्ट की जानकारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार:

23 और 27 जनवरी: राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी; कुछ जगहों पर येलो अलर्ट।

24 और 25 जनवरी: ऊंची पहाड़ियों में हल्की बारिश-बर्फबारी; शीतलहर का येलो अलर्ट।

26 और 28 जनवरी: राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी।

29 जनवरी: मौसम साफ रहने की संभावना।

न्यूनतम तापमान की स्थिति
शिमला: 0.0°C, सुंदरनगर: 8.0°C, भुंतर: 5.2°C, कल्पा: -0.2°C, धर्मशाला: 6.2°C, ऊना: 5.5°C, नाहन: 4.3°C, पालमपुर: 4.0°C, सोलन: 2.4°C, मनाली: 1.5°C, कांगड़ा: 7.7°C, मंडी: 8.3°C, बिलासपुर: 4.0°C, हमीरपुर: 8.4°C, जुब्बड़हट्टी: 4.0°C, कुफरी: -2.3°C, कुकुमसेरी: -2.8°C, नारकंडा: -3.5°C, रिकांगपिओ: 3.8°C, बरठीं: 8.4°C, चौपाल: 0.5°C, पांवटा साहिब: 8.0°C, सराहन: 6.3°C, देहरागोपीपुर: 6.0°C, ताबो: -4.2°C, मशोबरा: -0.9°C

बारिश और बर्फबारी का हाल
भरवाईं: 25.0 मिमी, अंब: 21.0 मिमी, अघार: 17.6 मिमी, कंडाघाट: 17.0 मिमी, पच्छाद: 15.3 मिमी, राजगढ़: 14.0 मिमी, काहू: 13.5 मिमी, गुलेर: 13.3 मिमी, नगरोटा सूरियां: 12.4 मिमी।
कोठी: 15.0 मिमी, गोंदला: 12.0 मिमी, कुकुमसेरी: 6.8 मिमी, जोत: 6.0 मिमी, सलौनी: 5.0 मिमी, मनाली: 4.8 मिमी, केलांग: 4.0 मिमी, कुफरी: 4.0 मिमी, भरमौर: 4.0 मिमी, शिमला: 0.6 सेंटीमीटर बर्फबारी।

तापमान में गिरावट और बढ़ोतरी
अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में 8-12 डिग्री की गिरावट की संभावना है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।