Horoscope: जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शनि प्रदोष।

राशिफल-

मेष: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मंगल का आपकी राशि से छठे है, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष: मंगल क्रोध में वृद्धि करेगा। शुक्र शारीरिक कष्ट देगा। इन दोनों को नियंत्रण करने में हित है। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। भगवान शिव की आराधना करें।

मिथुन: शुक्र मंगल का परिवर्तन आर्थिक रूप से उत्तम है। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: व्यावसायिक और आर्थिक योजना फलीभूत होगी। मंगल पुरुषार्थ में वृद्धि करेगा और शुक्र निजी सुख में व्यवधान देगा, इसलिए ज्वार का आटा गायों को खिलाएं।

सिंह: मंगल का परिवर्तन सुखद होगा। संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी और शुक्र का परिवर्तन मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

कन्या: मंगल का परिवर्तन क्रोध में वृद्धि करेगा। शुक्र का परिवर्तन धन में वृद्धि करेगा। झगड़ा, विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: मंगल धन व्यय कराएगा। व्यर्थ की भागदौड़ कराएगा। शुक्र रुके हुए कार्यों में सफलता देगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शुक्र का परिवर्तन दांपत्य जीवन में समस्या दे सकता है। फिजूल खर्ची से बचें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा मंगल और शुक्र का परिवर्तन सुखद है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मकर: मंगल और शुक्र का परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: मंगल का परिवर्तन अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या पड़ोसी से परेशानी देगा। शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में वृद्धि कराएगा। संयम से काम लें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव शुक्र का परिवर्तन दे सकता है। रचनात्मक कार्यों में किया गया श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Related News