Horoscope: जानें- आज किस राशि की चमकने वाली है किसम्मत

img

ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

Horoscope

आज का पंचांग-

दिन: सोमवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष, त्रयोदशी श्राद्ध।

आज की भद्रा: रात्रि के 09:06 बजे से 05 अक्टूबर को प्रात: 08:10 बजे।

राशिफल-

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। संयम से काम लेना हितकर होगा।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग रहेगा। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के कारण मन अशांत रहेगा। संयम से काम लेना हितकर होगा।

कर्क: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंध कष्टकारी हो सकते हंै। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान या जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रणय प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक कार्यों में धन व्यय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: मन अशांत रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

धनु: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी निकट के व्यक्ति से तनाव भी मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में भी सफलता का मार्ग निकाल लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में किया गया प्रसास फलीभूत होगा।

Related News