नाबालिग से जबरन की शादी के बाद पति और नंदोई ने किया रेप!

img

नई दिल्ली ।। हरियाणा राज्य के कैथल जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर रेप और जबरन शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लड़की का आरोप है कि उसके पति और नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। मामला सामने आने के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति धर्मबीर को अरेस्ट कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने इसी साल जनवरी माह में जबरन उसके घर में घुसकर उसका रेप किया था।

पढि़ए- पति की हत्या कर घर में ही बेड में छिपाया शव, रात को जलाया

यही नहीं आरोपी ने इस पूरी घटना में उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने लड़की को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित लड़की के मुताबिक, शादी करने के बाद भी आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रखा और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले में महिला थाने की एसएचओ रेखा रानी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। इसके अलावा सास व नंनदोई पर भी पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News