एक ही रस्सी से नवदंपती ने फांसी लगाकर दी जान, वजह चौंकाने वाली

img
कोलकाता। कोलकाता के बेहला के पर्णश्री इलाके में एक नवदंपती ने खुदकुशी कर ली है। मृतकों की पहचान राजू मंडल (29) और रिंकी मंडल (20) के तौर पर हुई है। दोनों की  हाल ही में शादी हुई थी।
fashi

एक ही रस्सी से पति-पत्नी ने फांसी लगा ली

बताया गया है कि दोपहर करीब 12 बजे डायल 100 पर सूचना मिलने के बाद पी 100 बेचाराम चटर्जी स्ट्रीट के पते पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के अंदर एक ही रस्सी से पति-पत्नी ने फांसी लगा ली थी। इन्हें उतारकर तुरंत विद्यासागर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हाल ही में शादी हुई थी

पुलिस सूत्रों के अनुसार जोका निवासी राजू मंडल और उस्थी निवासी रिंकी मंडल की हाल ही में शादी हुई थी।  उनकी शादी को उनके परिवार ने स्वीकार‌ नहीं किया था, जिसके बाद उन्होंने यहां घर किराए पर ले लिया था। उसके बाद आज सुबह दंपति को बार-बार फोन किया गया लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद, क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा और दोनों शव बरामद किए। शवों के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर को सील कर दिया गया है। पुलिस मृतक के परिवार से भी पूछताछ करेेगी।
Related News