यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के उप रक्षा मंत्री भेजे गए जेल, कार्रवाई की वजह जानें

img

यूक्रेन से जारी जंग के चलते रूस में बड़ी उथल-पुथल हुई है। यहां रूसी फौज ने सैन्य निर्माण के जिम्मेदार और उप रक्षा मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते कस्टडी में ले लिया। उन पर बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने के इल्जाम हैं। सन् 2022 से यू्क्रेन और रूस के मध्य शुरू हुए युद्ध के बीच ये पुतिन की सबसे अहम कार्रवाई है। वो आठ साल से रूस में इस पद पर तैनात रहे थे। उनके पास पूर्वी यूक्रेन का जिम्मा था, जहां वे अहम रणनीतियों को अंदाम दे चुके थे।

रूस की टॉप इनवेस्टिगेशन एजेंसी ने बीती देर रात्रि बयान में कहा कि रूस के उप रक्षा मंत्री तिमुर वादिमोविच इवानोव को जेल में डाल दिया गया है और उनके विरूद्ध जांच आगे बढ़ रही है। आठ वर्ष से पद संभाल रहे इवानोव पर बड़े पैमाने पर" रिश्वत लेने का इल्जाम है।

आपको बता दें कि सन् 2022 में, दिवंगत रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी की अध्यक्षता वाले रूस के भ्रष्टाचार विरोधी गुट ने इल्जाम लगाया था कि इवानोव और उनका परिवार रियल एस्टेट, लग्जरी यात्राओं और डिजाइनर कपड़ों पर बहुत ज्यादा खर्च कर रहा है।  

Related News