img

मुंगेली जिले के लोरमी में बीती देर रात महज मोटर्स के हीरो शोरूम में भीषण आग लग गई। घटना में पूरा शोरूम धू धू कर जल गया। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बावजूद डेढ़ घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग फैलती चली गई। यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक रोज की तरह रात साढ़े 07:00 बजे शोरूम संचालक ने शॉप बंद कर दी थी। जिसके बाद अचानक रात 10:00 बजे के करीब शोरूम के अंदर से आसपास के लोगों ने आग की लपटे उठती देखी। जिसके बाद इसकी जानकारी शोरूम संचालक को दी गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जहां लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी तुरंत सूचना दे दी थी। लेकिन डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी वो नहीं आई। जिसकी वजह से आग शोरूम के एक एक ही से फैलते हुए हर एक जगह को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान शोरूम के अंदर लगभग 40 से अधिक तेज धमाके भी हुए। लगभग डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने देर रात आग पर काबू पाया। नई व पुरानी मिलाकर 120 गाड़ियां जल गईं। 

--Advertisement--