अगर शरीर में दिखने लगे ये लक्षण तो समझ लीजिये Vitamin D की है कमी

img

शरीर में अगर विटामिन डी की कमी होती है कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बन जाता है। विटामिन डी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ हड्डियों, मासंपेशियों और दांतों के लिए भी बेहद आवश्यक होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो धूप विटामिन डी का अच्छा स्रोत है इसलिए इंसान को रोजाना थोड़ी देर के लिए तक धूप में जरूर बैठना चाहिए। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो विटामिन डी की कमी के लक्षणों को नजरंदाज करते हैं जिससे आगे चलकर उन्हें गंभीर शारीरिक समस्याएं होने लगती है। आइये जानते हैं उन लक्षणों को जो विटामिन दी की कमी को दर्शाते हैं।

Vitamin D

हमेशा थकान महसूस होना

विटमिन डी की कमी होने पर व्यक्ति हमेशा खुद को थका हुआ महसूस करेगा। विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कैल्शियम नहीं पहुंच पाता है जिसकी वजह से हड्डियों, मांसपेशियों और दांतों में कैल्शियम की कमी होने लगती है। अगर हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने पर जोड़ों या पीठ में दर्द रहता है तो ये विटमिन डी की कमी की तरफ इशारा करता है। विटामिन डी शरीर में सूजन, जलन और इंफेक्शन को रोकने में सहायक होता। वहीं अगर आपके शरीर में ​इस विटामिन डी की कमी है तो किसी भी तरह के घाव को भरने में भी समय लगता है।

​डिप्रेशन

अगर किसी इंसान में विटामिन डी की कमी होती हैं तो अक्सर उसका मूड खराब रहता है जो आगे चलकर डिप्रेशन की समस्या बन सकता है।

हेयर फॉल

विटामिन डी की कमी से हेयर फाल की समस्या बढ़ने लगती है। इसकी कमी होने पर बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।

हड्डियां कमजोर होंगी

विटामिन डी की कमी से हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं। इससे फ्रैक्चर होने का खतरा बना रहता। विटामिन डी कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है जिससे इंसान बार-बक़र बीमार होने लगता है।

स्किन प्रॉब्लम

विटामिन डी की कमी से आपकी स्किन प्रॉब्लम भी हो सकती है। इससे स्किन में खुजली और मुहांसों की समस्या हो सकती है और स्किन पर रैशेज की भी समस्या आ जाती है।

Related News