क्या आप मांसपेशियों के दर्द से है परेशान, तो करें ऐ आसान एक्सरसाइज, मिलेगी राहत…

img

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में ज्यादातर लोग दफ्तर का काम अपने अपने घरों से कर रहें है. एक रिपोर्ट के मुताबिक 75 फीसद भारतीय दफतर के काम को घर से करने पर मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द से जूझ रहे है, एक अध्यन के अनुसार, अगर दिन में तीन बार स्ट्रेचिंग किया जाये तो कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग कलाई, पीठ, गर्दन और बाहों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. तो आइये जाने….

1- कलाई मूवमेंट : खड़े होकर एक हाथ को सीधा कर लें। हथेली नीचे की तरफ रखें। अब दूसरे हाथ से पहले वाले हाथ की उंगलियों को पकड़कर पीछे की तरफ ले जाएं। इन्हें तब तक मोड़ें जब तक खिंचाव न महसूस होने लगे। थोड़ी देर इसी स्थिति में रुकें। हाथ को वापस पुरानी स्थिति पर सीधा छोड़ दें। अब पहले वाले हाथ को सीधा रखते हुए दूसरे हाथ से उंगलियों और पंजे को नीचे की तरफ ले जाएं। ऐसा ही दूसरे हाथ में करें।

2- कंधों की एक्सरसाइज:  सीधे खड़े हो जाएं। अब धीरे-धीरे अपने कंधों को ऊपर की ओर कान की तरफ ले जाएं। 3 से 5 सेकंड तक इस स्थिति में रुकें। फिर उन्हें धीरे-धीरे वापस नीचे ले आएं। इस प्रक्रिया को 3 से 5 बार दोहराएं।

3- पीठ और सीने की स्ट्रेचिंग:  दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर हाथ सिर के पीछे ले जाएं। अब हाथों को इस तरह पीछे की तरफ मोड़ें की दोनो कंधे आपस में टकरा जाएं। कंधों पर दबाव डालते हुए 5 से 6 सेकंड रुकें। लंबी सांस लें और कंधों को ढीला छोड़ दें। इसे एक बार फिर से दोहराएं।

Related News