ड्रेस पसंद नहीं आई तो ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया ये काम, लड़की ने रोते हुए सुनाई दास्तां

img

सोशल मीडिया पर कई बार गर्लफ्रेंड- ब्वॉयफ्रेंड के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ काफी मजेदार होते हैं तो कुछ बेहद दर्द देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों टिकटॉक पर शेयर किया गया है जिसमें एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर कुछ ऐसा काम करने का आरोप लगाया जिसे आप अजीब हरकत ही कह सकते हैं। वायरल वीडियो अमेरिका के मिशिगन का है।

VIRAL VIDEOवीडियो में देखा जा सकता है कि मिशिगन की रहने वाली एक युवती रो रही है और कह रही है कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे डेट से वापस भेज दिया। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे युवती की ड्रेस पसंद नहीं आई थी। वीडियो में रो रही युवती का नाम निक्की जैब्स है और उसके बॉयफ्रेंड का नाम ग्रेस है। ये दोनों एक डेटिंग ऐप से मिले थे।

टिकटॉक पर शेयर किया वीडियो

टिकटॉक पर शेयर वीडियो में निक्की जैब्स ने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक डेटिंग ऐप के जरिए ग्रेग नाम के लड़के मिली। इसके बाद दोनों ने कुछ समय साथ में बिताया और रिलेशनशिप में आने का फैसला किया। जब दोनों रिलेशनशिप में आ गए तो लगभग तीन सप्ताह बाद ग्रेग ने निक्की को अपने साथ एक कार्यक्रम में आने के लिए कहा जिस पर वह तैयार हो गयी।

बॉयफ्रेंड ने कर दी बुराई

निक्की ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार्यक्रम में जाने को लेकर काफी एक्साइटेड थी। इसके लिए उसने 40 मिनट तक मेकअप और खुद को अच्छे से ड्रेसअप करने में लगाए लेकिन उसके ब्वॉयफ्रेंड को उसका ड्रेसअप पसंद नहीं आया। उसने बताया कि जब वह ग्रेग के साथ डिनर के लिए बैठी तो उसने उसकी की बुराई कर दी और कहा कि वह इस आउटफिट में एकदम अच्छी नहीं लग रही है। वायरल वीडियो में निक्की ने रोते हुए बताया कि ग्रेग ने यह तक बोल दिया कि उसके इस आउटफिट से वह शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। निक्की ने बताया के उसके बाद ग्रेग ने उसके लिए कैब बुक की और उसे वापस घर भेज दिया।

Related News