लिवर को रखना चाहते हैं हेल्दी तो जरूर करें इन पांच चीजों का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे

img

लिवर को शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। ये प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और पित्त के उत्पादन से लेकर विटामिन, खनिज और कार्बोहाइड्रेट के भंडारण तक, यह अंग शरीर के लिए कई अति महत्वपूर्ण कार्य करता है। ऐसे में हमें अपने लिवर का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कई बार अस्वस्थ खान-पान और जीवनशैली में गड़बड़ी की वजह से लिवर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में हमें कुछ ऐसी चीजों का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए जो लिवर को हेल्दी बनाएं रखें।

 Liver

बेरीज

बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स पॉलीफेनॉल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पॉलीफेनॉल युक्त चीजें खाने से लिवर हेल्दी रहता है। बेरीज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

सेब

सेब में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। साथ ही इसमें पेक्टिन नाम काएक तत्व भी पाया जाता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालकर लिवर को डिटॉक्स करता है।

अंगूर

अंगूर का सेवन लिवर में सूजन को कम करने में मददगार होता है। ये लिवर के इंफेक्शन में भी लाभदायक होता है। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को स्वस्थ रखता है।

नींबू

नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। साथ ही लिवर को डिटॉक्सिफाई करने में भी सहायक होता है।

केला

केले में मौजूद पोषक तत्व लिवर को हेल्दी रखने का काम करते हैं। केले के सेवन से डाइजेशन भी अच्छा रहता है।

Related News