img

हिमाचल में हो रही भारी बारिश अब पंजाब में तबाही मचा रही है। पंजाब के 9 शहर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, जालंधर, मोगा, रूपनगर, कपूरथला, नवांशहर ऐसे जिले हैं जो बाढ़ से प्रभावित हैं। साथ ही कई गांवों को भी खाली करा लिया गया है। फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सरहद पर तीर्थ स्थित चेक पोस्ट पूरी तरह पानी में डूब गई।

फिरोजपुर जिले में भारत-पाक सरहद पर तीर्थ स्थित चेक पोस्ट पूरी तरह पानी में डूब गई। जिसके बाद 50 से ज्यादा जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं शुक्रवार को फिर से भाखड़ा से 66664 फीट और आरएसडी से 20 हजार 128 क्यूसेक और पौंग बांध से 79715 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

15 गांवों का टूटा संपर्क

फिरोजपुर जिले में आरजी पुल टूटने से 15 सीमावर्ती गांवों का संपर्क देश से कट गया है। फिरोजपुर के 4 गांवों से 426 लोगों को बचाया गया। उधर, ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने से होशियारपुर जिले के टेरकियाना गांव के पास काली वेईं में 25 भैंसें डूब गईं। फिरोजपुर के मल्लांवाला के गांव फतेहवाला के 3 युवक पानी में बह गए, जिनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक युवक हरप्रीत सिंह अभी भी लापता है। फिरोजपुर जिले के 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

 

--Advertisement--