20 लाख करोड़ में कितने जीरो के सवाल पर BJP के प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब

img

नई दिल्ली॥ पेशे से संबित पात्रा एक चिकित्सक हैं वैसे डॉक्टरी से ज्यादा वो न्यूज चैनल पर प्रवक्ता बनकर नजर आते हैं। लेकिन हर बार प्रधानमंत्री उन्हें ऐसा कार्य दे देते हैं की उनको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता हैं।

Patra modi

जानकारी के मुताबिक, पहले एक लाइव डिबेट में संबित पात्रा 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं बता नहीं पाए थे अब कल पीएम मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधन करते हुए इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए स्पेशल आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार के हाल के निर्णय, रिजर्व बैंक की ऐलानों को मिलाकर ये पैकेज लगभग 20 लाख करोड़ रुपए का होगा। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि इस स्पेशल आर्थिक पैकेज की रकम देश के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी का करीबन 10 प्रतिशत है। अब इसी को लेकर एक न्यूज चैनल पर डिबेट रखा गया था जिसमे संबित पात्रा प्रतिभाग करने आए थे। संबित पात्रा ने प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज को एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बताया।

पढ़िए-ऐसा होगा लॉकडाउन 4.0, मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- मिलेंगी ये छूट

तभी उसपर कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापला ने शो में प्रवक्ता पात्रा से पूछ लिया कि 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं। शो की एंकर ने भी संबित पात्रा से कहा कि यदि आप बताना चाहें तो बता दीजिए कि 20 लाख करोड़ में कितने शून्य होते हैं। संबित पात्रा ने इस प्रश्न का उत्तर देने से मना कर दिया।

Related News