img

लुधियाना॥ पंजाब राज्य की अमृतसर पुलिस ने 2 औऱतों को अवैध रूप से रखने और उनसे कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में मंदिर के एक पुजारी और उसके सहयोगी को अरेस्ट किया है।

Rape

अमृतसर पुलिस के अफसरों ने मीडिया को बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान महंत गिरधारी नाथ के रूप में की गई है, जो अमृतसर के लोपोके पुलिस स्टेशन के अंतर्गत स्थित गुरु ज्ञान नाथ आश्रम वाल्मीकि तीर्थ में मु़ख्य महंत के रूप में काम कर रहा था। दूसरे शख्स का नाम वरिंदर नाथ है। ये युवक पुजारी गिरधारी नाथ का सहयोगी है।

पीड़ित महिलाओं ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य तरसेम सिंह को एक लेटर में सूचित किया था कि उन्हें अवैध रूप से आश्राम में रखा गया है और महंत के द्वारा बार-बार दुष्कर्म किया जा रहा है।

पढि़ए-भांजे-मामी के बीच 6 साल परवान चढ़ी मोहब्बत, खुलासा हुआ तो उठाया खौफनाक कदम

इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए लोपोके पुलिस ने सोमवार को आश्रम परिसर में छापा मारा और पीड़ित महिलाओं को आश्रम से आजाद कराया। पुलिस ने महंत गिरधारी नाथ और उसके साथी वरिंदर नाथ को मौके से ही अरेस्ट कर लिया। जबकि नछत्र सिंह और सूरज नाथ नाम के दो शख्स आश्रम से भाग निकले, पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।