भांजे-मामी के बीच 6 साल परवान चढ़ी मोहब्बत, खुलासा हुआ तो उठाया खौफनाक कदम

img

नई दिल्ली॥ प्रेमी युगल को घरवालों ने अलग करने की कोशिश की तो वे जान देने पर उत्सुक हो गए। महिला ने गले पर जबकि शख्स ने पेट में चाकू मारकर खुद को जख्मी कर लिया। दोनों को जिला हॉस्पटिल में एडमिट कराया गया है। घटना देहात थाना क्षेत्र के बरुआ नगर क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। महिला और शख्स दोनों ही विवाहित हैं और महिला रिश्ते में युवक की मामी बताई गई है।

woman

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 26 वर्षीय रामू जाटव पुत्र मुंशीलाल जाटव निवासी बुलाकी का पुरा चरथर एवं बिरला नगर ग्वालियर निवासी 27 वर्षीय सुनीता पत्नी हरी सिंह जाटव को घायल अवस्था में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। रिश्ते में रामू सुनीता का भांजा बताया गया है और दोनों ही बीते 6 साल से एक-दूसरे के मोहब्बत थी। सुनीता ने बताया कि उसका डेढ़ वर्षीय बेटा भी रामू का ही है। स्वयं रामू ने इसे स्वीकार किया था।

सुनीता ने पुलिस को बताया कि पति के अत्याचारों से तंग आकर उसने 13 मई को घर छोड़ दिया था। अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर लॉकडाउन के चलते वह पैदल ही ग्वालियर से मालनपुर पहुंच गई थी, जहां से उसका आशिक रामू जाटव उसे बाइक पर बैठा लाया था। भिण्ड लाने के बाद उसने बरुआ नगर में न केवल सुनीता को किराए से मकान दिलाया बल्कि गृहस्थी का सामान भी खरीदकर रख दिया था।

सुनीता के पति हरी सिंह जाटव ने रामू के पिता मुंशीलाल के फोन कर कहा था कि सुनीता ग्वालियर से चली गई है। संभवत: वह रामू के साथ होगी। ऐसे में मुंशीलाल ने रामू से सुनीता के बारे में पूछा तो उसने सूचना होने से स्पष्ट मना कर दिया। ऐसे में परिजन ने उस पर नजर रखना शुरू की।

पढि़ए-एक ही नंबर से अर्धसैनिक बल के कमांडेंट और उसके साथी से चैटिंग करती थी लड़की, खुलासा होने पर बुरे फंसे अफसर

रविवार को सुनीता ने रामू को कॉल कर गैस सिलेंडर लाने के लिए कहा। रामू सिलेण्डर लेकर जा रहा था तभी उसके भाई भी पीछा करते हुए बरुआ नगर तक पहुंच गए। जैसे ही रामू ने घर में प्रवेश किया, भाइयों ने परिवार के अन्य लोगों को भी बुला लिया। सुनीता को वापस जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, लेकिन डायल 100 पर फोन कर पुलिस बुलाई तो सुनीता ने गले में चाकू मार लिया। ये देख रामू ने भी उसके हाथों से चाकू छीनकर अपने पेट में मार लिया।

Related News