भगवंत मान की शादी में केजरीवाल ने निभाईं पापा की रस्में, सालियों ने रास्ता रोका… देखिए Bhagwant Mann की शादी की फ़ोटो
- 142 Views
- Harshit Mishra
- July 7, 2022
- Breaking news उत्तरप्रदेश जीवनशैली दिल्ली पंजाब बड़ी खबरें राजनीति राज्य राष्ट्रीय
पंजाब (Punjab) मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) की शादी की रस्में पूरी हो गई हैंं। आपको बता दें कि, उन्होंने डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) से शादी की। खबर है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मान के पिता के तौर पर शादी की रस्में निभाई हैं। रस्में पूरी होने पर केजरीवाल ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया।
सभी रस्मों की तरह रिबन काटने की रस्म भी हुई। सालियों ने भगवंत मान का रास्ता रोका और रिबन काटने के पैसे भी मांगे। बता दें पंजाब के इतिहास में ये पहली बार हो रही है जब किसी सिटिंग सीएम की शादी हो रही हो। जानकारी के मुताबिक, शादी के कार्यक्रम को बेहद निजी रखा गया है। इसमें खास दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। बता दें ये भगवंत मान की दूसरी शादी है। बस 100 लोगों का खाना बनाया गया।
कौन हैं दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर?
32 साल की गुरप्रीत कौर हरियाणा की रहने वाली हैं। लेकिन फिलहाल पंजाब के राजपुरा में रहती हैं। गुरप्रीत अपने परिवार में तीसरे नंबर की लड़की हैं, उनकी दो बड़ी बहन और हैं।गुरप्रीत की दोनों बड़ी बहन विदेश में रहती हैं. वहीं उनके पिता खेती-बाड़ी का काम देखते हैं।
उन्होंने महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से MBBS की पढ़ाई की है। जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत कौर पहले से भगवंत मान के परिवार के संपर्क में थीं. वह कई बार मान की फैमिली से मिली हैं।
मान के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भी वह आई थीं। Gurpreet Kaur के पिता का नाम इंदरजीत सिंह और मां का नाम राज कौर है। खबरें बताती हैं कि गुरप्रीत को मान की स्टैंड-अप कॉमेडी भी पसंद है।
- #bhagwant mann children
- #Bhagwant mann marriage
- #bhagwant mann married gurpreet kaur
- #bhagwant mann new wife
- #bhagwant mann wife
- #bhagwant mann wife age
- #bhagwant mann wife dr gurpreet kaur
- #bhagwant mann wife photos
- #wedding pictures bhagwant mann
- #डॉक्टर गुरप्रीत कौर
- #भगवंत मान शादी
- punjab news
- wedding photos
- पंजाब न्यूज
- एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बेबी बंप पर पति रणवीर कपूर ने कहा कुछ ऐसा, अब फैंस कर रहे ट्रोल
- Heavy Rain का कहर, गाड़ियां बहीं, 20 घर क्षतिग्रस्त, कांगड़ा में टापू पर फंसे इतने लोग
- Beauty Tips : पार्लर जाने का नहीं है समय, तो घर में ही इस फेस पैक से चमका सकती हैं अपनी त्वचा
- Power Crisis: इन 13 राज्यों में बिजली संकट गहराया, बिल भुगतान के लिए तमिलनाडु और महाराष्ट्र पर हुई कार्रवाई
- Jurassic Park: बन कर तैयार हुआ देश का पहला ‘जुरासिक पार्क’, यहां पर जान सकेंगे डायनासोर की कुंडली
