यूपी में भी कोविड ने पसारे पैर, 24 घंटों में मिले इतने हजार केस, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई…

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना महामारी की रफ्तार तेज हो गई है। यहां बीते 24 घंटों में कुल 8334 नए कोरोना मरीज सामने आये हैं। वहीं इस दौरान 335 स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 33,946 है। इनमें 33,563 लोग होम आइसोलेशन में हैं।

COVID-19

एक्सपर्ट्स की माने तो यह वैरिएंट पूर्व के वैरिएंट्स की तुलना में बहुत कम नुकसानदायक है। वहीं जो लोग वैक्सीनेशन करा चुके हैं उनके लिए ये अधिक घातक नहीं हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन करना आवश्यक है। घबराने की नहीं, सावधानी और सतर्कता बरतें।

प्रदेश में कुल 21 करोड़ 39 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है जबकि 09 करोड़ 48 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। 13 करोड़ 47 लाख अधिक लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी हैं। वहीं 7 करोड़ 91 लाख से अधिक लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।

Related News