img

भारतीय रेलगाड़ियां आम लोगों के लिए किसी जीवन रेखा से कम नहीं हैं। लाखों लोग प्रति दिन ट्रेन से यात्रा करते हैं, क्योंकि एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए ये सबसे सस्ता और बेहतर विकल्प है। आपने भी रेल में सफर किया होगा, और जानते होंगे कि ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट बहुत अहम है। हालांकि, कई बार टिकट होने के बावजूद भी यात्री को फाइन देना पड़ता है।

हाल ही में, पूर्व मध्य रेलवे ने एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें सैकड़ों लोग महिला डिब्बे में यात्रा करते हुए पाए गए। रेलवे ने इन यात्रियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध रूप से महिला कोच में यात्रा करने वालों पर नकेल कसना था।

रेलवे अफसरों ने यह स्पष्ट किया कि महिला कोच में बिना अनुमति के सफर करने वाले यात्रियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कदम से महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का माहौल देने की दिशा में जरुरी प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित और सुगम यात्रा का हिस्सा बनें।

बता दें कि रेल में यात्रा करने के लिए टिकट होना आवश्यक है। कई मर्तबा टिकट के बाद भी यात्री पकड़े जा सकते हैं। इसकी वजह ये है कि बहुत से पुरुष यात्री महिला डिब्बे में यात्रा करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।

--Advertisement--