भारतीय समुंद्री सीमा जासूसी कर था चीनी जहाज़, नौसेना ने लिया ये एक्शन

img

चीन अपनी जासूसी वाली हरकत से बाज़ नहीं आ रहा है, इसी कड़ी में एक बार फिर भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत ने चीन के एक जहाज को कुछ हफ्ते पहले भारतीय जल क्षेत्र से खदेड़ दिया. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि शक है कि चीन का ये जहाज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पोर्ट ब्लेयर के पास भारतीय हितों के ख़िलाफ़ जासूसी गतिविधियों में संलिप्त थी.


सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चीन की नौका को भारतीय युद्धपोत ने तत्काल भारतीय जल क्षेत्र से खदेड़ दिया. बता दें कि चीनी जहाज ‘शी यान 1’ को पोर्ट ब्लेयर के पास संदिग्ध गतिविधियां करते नोटिस किया गया था.

लंदन ब्रिज पर आतंकी हमले में POK का नजम हुसैन गिरफ्तार !

हालांकि भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क़ानून किसी दूसरे देश को अपने जल क्षेत्र में अनुसंधान या अन्वेषण गतिविधियां अंजाम देने की इजाज़त नहीं देते. इसलिए चीन के जहाज को भारतीय जल क्षेत्र से निष्कासित किया गया. बता दें कि चीन का जहाज पोर्ट ब्लेयर के पश्चिम में लंबे समय से मौजूद रह कर अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम दे रही थी.

वहीं भारतीय जल क्षेत्र में चीन जहाज़ों की गतिविधियों पर भारतीय नौसेना पैनी नज़र रखती है. चीन के उपरोक्त जहाज पर भी नौसेना को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने का संदेह हुआ.

शक है कि चीन ने इस जहाज का इस्तेमाल भारतीय नौसेना की पानी के अंदर या सतह पर मौजूदा नौकाओं पर निगरानी रखने के लिए किया हो सकता है. मालूम हो कि समुद्री लोकेशन के आधार पर भारत के लिए अंडमान को बहुत ही रणनीतिक द्वीप माना जाता है. क्योंकि यहां से भारत पूरे भारतीय समुद्री क्षेत्र और दक्षिण पूर्व एशिया पर नज़र रख सकता है.

Related News