पहल: 80 महिलाओं को दिया गया बल्ब और झालर बनाने का प्रशिक्षण

img

शाहजहांपुर। कभी डकैती के लिए फेमस कटरी क्षेत्र की 80 महिलाओं को बल्ब बनाने के काम के लिए प्रशिक्षित किया गया है ताकि चीन जैसे देशों पर निर्भरता को खत्म किया जा सके। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा शाहजहांपुर से शुरू की गई यह पहल अभूतपूर्व है क्योंकि यह पहल आगे बढ़कर जब पूरे प्रदेश में फैल जाएगी तो हमें चीन जैसे देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और हमारे यहां की बेरोजगार महिलाएं भी कुटीर उद्योग के रूप में व्यवसाय करके आत्मनिर्भर बनेगी।

TRAINING

इंडियन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि हमारे द्वारा पहले चरण में शाहजहांपुर जिले से यह पहल शुरू की गई है।कभी डकैतों की कार्य स्थली रही गंगा और रामगंगा की कटरी क्षेत्र की 80 महिलाओं का चयन करके लखनऊ के प्रशिक्षक विवेक सिंह द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिलाया गया है।

उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को एलईडी बल्ब तथा त्योहारों में प्रयोग होने वाली बल्ब की झालर बनाना सिखाया गया है तथा इन्हें आर्थिक रूप से मदद भी की गई है इनके द्वारा जो भी उत्पाद यह तैयार करेंगी वह बड़ी कंपनियां इन्हीं से खरीद कर ले जाएंगी और इन्हें कच्चा माल भी उपलब्ध कराएंगे।अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में इसे पूरे प्रदेश में लागू करेंगे इसके बाद अन्य प्रदेशों में इसे लागू किया जाएगा जिससे हमारी मातृ शक्ति सशक्तिकरण पर बल मिलेगा और महिलाएं खुद में सशक्त हो जाएंगी।

Related News