img

International Yoga Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत सबसे पहले 2015 में हुई थी, तब से हर साल 21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। योग मनुष्य के तन और मन को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम उपाय है। कुछ लोग यह प्रश्न पूछ रहे होंगे कि योग का जन्म कैसे हुआ? योग के जनक कौन है ? योग का प्रसार सर्वप्रथम किसने किया? आइए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जानें इन सवालों के जवाब।

योग का जन्म कैसे हुआ?

शंभु-महादेव आदियोगी हैं। उन्हीं से योग की उत्पत्ति मानी जाती है। कहा जाता है कि 15000 साल पहले एक योगी हिमालय की चोटी पर प्रकट हुए थे। लोग उसके जन्म या अतीत के बारे में कुछ नहीं जानते थे। लोग उसके चारों ओर जमा हो गए और बैठ गए। सभी उनके कुछ कहने का इंतजार कर रहे थे। मगर उसने कुछ नहीं कहा। वे वहीं बैठे रहे। इसी तरह कई महीने बीत गए।

धीरे-धीरे सभी लोग चले गए और केवल 7 लोग रह गए। वे सात लोग कोई और नहीं बल्कि सप्तर्षि यानी सात ऋषि थे। वे नहीं हटे, जिद पर अड़े रहे। तब आदियोगी शिव ने उनसे कुछ साधना कराई। उसके बाद जब सूर्य दक्षिणायन में थे तब उन्होंने अपने प्रथम शिष्य सप्तर्षि को दक्षिण दिशा की ओर मुख करके शिक्षा देना प्रारम्भ किया। माना जाता है कि इसी दिन से योग की शुरुआत हुई थी।

आदियोगी ने जब सप्तऋषियों को पूरा ज्ञान दिया तो उन्होंने उन्हें सातों दिशाओं में भेज दिया। उनमें से एक आदियोगी के पास रुका। शेष 6 में से 2 भारत और 4 विश्व के अलग अलग भागों में गए। उन्होंने लोगों को योग के बारे में बताने की कोशिश की।

--Advertisement--