img

अबू धाबी, 12 अक्टूबर यूपी किरण। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए 150 मैच खेलने के बाद, कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा कि फ्रैंचाइजी हमेशा उनका घर रहेगी। साथ ही उन्होंने इस यात्रा में मदद करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। रोहित शर्मा ने अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के लिए 150 वां मैच खेला।

बता दें कि रोहित ने ट्वीट किया, “150वीं बार इस जर्सी का प्रतिनिधित्व करते हुए बहुत अच्छा लगा। यह क्लब हमेशा मेरा घर रहेगा। इस यात्रा में मेरी मदद करने वाले सभी का धन्यवाद।” मुंबई के लिए 150 मैचों में, रोहित ने 3,994 रन बनाए। उन्होंने 2013, 2015, 2017 और 2019 में अपनी कप्तानी में मुंबई को चार आईपीएल खिताब दिलाये हैं। रोहित के अलावा वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं,जिन्होंने मुंबई के लिए 150 मैच खेले हैं।

मुंबई ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 27वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई की इस जीत में क्विंटन डीकॉक और सूर्याकुमार यादव ने अहम भूमिका निभाते हुए 53-53 रन बनाये।
बता दें कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में मुंबई 19.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

--Advertisement--