IPL 2020: इस खिलाड़ी ने आईपीएल में लगाया, अपना 38वां अर्धशतक, की इन खिलाड़ियों की बराबरी

img

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर यूपी किरण। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो,लेकिन यह मैच दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए बहुत ही खास रहा। इस मैच में धवन 52 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की बदौलत 69 रन बनाकर नाबाद रहे।

आईपीएल में यह धवन के 38वां अर्धशतक था। इस अर्धशतक के साथ ही धवन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना की बराबरी कर ली। इन सभी ने आईपीएल में 38-38 अर्धशतक लगाए हैं। धवन ने अपनी पारी में 1 छक्का भी लगाया, जिसके साथ ही उन्होंने लीग में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।
बता दें कि धवन के नाबाद 69 रनों की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया, जवाब में मुंबई 19.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

Related News