img

'प्लीज अब रिटायर हो जाओ या मुंबई इंडियंस को छोड़ दो' मुंबई इंडियंस की हार के बाद क्रिकेट प्रेमी रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस का हार का सिलसिला जारी है। MI को इस साल भी पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

RCB बनाम मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2023 टूर्नामेंट का पांचवां मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। पहले बैटिंग का मौका मिलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा नाकाम रहे।

वह सिर्फ एक रन ही बना सके। इतना ही नहीं मुंबई को इस साल पहले मैच में भी हार माननी पड़ी थी। उनकी हार से क्रिकेट फैंस बहुत खफा हैं।

क्रिकेट प्रेमियों ने सोशल मीडिया पर रोहित से नाराजगी जाहिर की है। 'कृपया अब रिटायर हो जाएं और भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस को छोड़ दें', रोहित को बैठाने और अर्जुन तेंदुलकर को मौका देने का समय आ गया है।

IPL 2023 में पांचवां मैच आज MI vs RCB के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस ने अपने 10 साल के इतिहास को बरकरार रखा है। इस मैच में आरसीबी की जीत के सूत्रधार विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस रहे।

--Advertisement--