img

एक सवाल सबके मन में उठ रहा है कि कांग्रेस पार्टी 138, 1,380 रुपए ऐसा फंड क्यों मांग रही है? लोगों से ऐसे रुपए क्यों मांग रही है। कल कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में 18 दिसंबर के दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने डोनेट फॉर देश एक क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की है। इसके जरिए देशभर में कांग्रेस पार्टी लोगों से क्राउड फंडिंग करेगी।

दरअसल कांग्रेस पार्टी को जल्द ही 138 साल उसकी स्थापना के पूरे होने जा रहे हैं। अब पार्टी के पास क्या कमी है, कमी तो अच्छी लीडरशिप की भी है, जिसकी वजह से दूसरे दल निरंतर जीतते आ रहे हैं। भाजपा मजबूत बनती जा रही है, जबकि कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले सबसे बड़ा विपक्ष माना जाता है। तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार हुई। एक राज्य तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी जीती, लेकिन आगे है लोकसभा चुनाव। लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी को लड़ना है पार्टी कोशिश करेगी कि जीते भी।

ऐसे में चुनाव लड़ने के लिए चाहिए पैसा यानी कि फंड। फंड कांग्रेस पार्टी के पास है नहीं। जी हां, इस साल 2022 के आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के पास की बात करें तो 6046 करोड़ के लगभग रुपए का फंड एसेट भाजपा के पास है जबकि कांग्रेस के पास क्या 804 करोड़ रुपए के एसेट है। अब कांग्रेस पार्टी को चाहिए पैसा। लोकसभा चुनाव लडने के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक नया तरीका निकाला जो है फंडिंग का। 
 

--Advertisement--