img

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं। आप ने कहा कि है गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का वजन 4.5 किलो कम हो गया है और डॉक्टरों ने इसे लेकर चिंता जताई है। वहीं, तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि जब अरविंद केजरीवाल को यहां लाया गया था तो उनका वजन 55 किलो था और अब भी उनका वजन 55 किलो ही है। तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक, ''जेल में दिल्ली के सीएम की तबीयत ठीक है, उनका शुगर लेवल सामान्य है।''

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बारे में एक पोस्ट किया है और लिखा कि "आज सुबह भी उन्होंने योग किया, ध्यान किया। जेल के डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी हालत को लेकर कोई चिंता नहीं जताई है।" दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च को एके को अरेस्ट किया था। 1 अप्रैल को उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि अरविंद केजरीवाल गंभीर शुगर रोगी हैं। स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद वह चौबीसों घंटे देश की सेवा में लगे रहे। गिरफ्तारी के बाद से अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो कम हो गया है। ये बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डालकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है।
 

--Advertisement--