बोले सांसद AAP- Jal Shakti Mantri हैं भ्रष्टाचार के बाप, आरोपों पर डॉ महेंद्र सिंह ने दी ये सफाई

img

Lucknow। सूबे की योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री (Jal Shakti Mantri) डॉ महेंद्र सिंह ने आप सांसद संजय सिंह के आरोपों को निराधार करार दिया है। आप सांसद के आरोपों पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए महेंद्र सिंह ने कहा कि संजय सिंह एक लाख, 20 हज़ार करोड़ की योजना में घोटाले की बात कर रहे हैं, जबकि अभी तक 15 हज़ार करोड़ का बुंदेलखंड क्षेत्र के DPR बना है। महेंद्र सिंह ने कहा कि आप सांसद के पास पता नही कहां से यह जानकारी और फिगर आया ? 

Dr Mahendra Singh- Sanjay Singh - Jal Shakti Mantri

उल्लेखनीय है कि रविवार को आप सांसद संजय सिंह ने कि यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। आप सांसद ने इसइस मामले में सूबे के जलशक्ति मंत्री (Jal Shakti Mantri) महेंद्र सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। आज जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह मीडिया से मुखातिब हुए और संजय सिंह के आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया।

संजय सिंह का आरोप है कि यूपी में जल जीवन मिशन में जिस कंपनी को काम दिया गया वह कई राज्यों में ब्लैकलिस्टेड है। महेंद्र सिंह ने इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि जम्म और हिमाचल प्रदेश समेत यह कंपनी कही भी ब्लैकलिस्ट में नहीं है। झारखंड में भी इस कंपनी को सप्लाई का काम देने की अनुमति है। (Jal Shakti Mantri)

आप सांसद ने पश्चिम बंगाल का 2013 का एक कागज दीखते हुए आरोप लगाया कि यह कंपनी पश्चिम बंगाल में भी कायसूची में है, जबकि पश्चिम बंगाल में ही बाद में जारी एक दूसरे आदेश में कहा गया कि पहला कागज भूलवश जारी हुआ था। इसी तरह उड़ीसा के संबंध में भी इसी तरह का पुराना कागज दिखाया गया, लेकिन बाद में कंपनी को अनुमति का जो आदेश था वो नही दिखाया। सेना में भी कंपनी के प्रतिबंधित होने के आरोपों पर जलशक्ति मंत्री (Jal Shakti Mantri) ने कहा कि सेना में ऐसी कोई कंपनी लिस्टेड ही नही है।

योगी सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री पर 30 हजार करोड़ के घटाले का आरोप, AAP MP ने सीबीआई जांच की मांग

Related News