30 जुलाई 2020 राशिफल: इन राशि वालों की आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

img

मेष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन यात्रा के समय सचेत रहें। दूसरे से सहयोग लेने मे सफलता मिलेगी।

rashifal

वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने मे सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मिथुन: ऋणात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। यात्रा देशाटन को टालें। रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। खाने-पीने मे सावधानी बरतें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क: मित्र या रिश्तेदार के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों मे सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में भी सफलता मिल सकती है।

सिंह: जीवनीशक्ति बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन जोखिम न उठाएं। गुरु और शनि दोनों ही वक्री हैं, विरोधी और रोग को बढ़ावा देंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कन्या: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। भाई या बहन से विवाद न करें। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे.

तुला: आपको लगता है कि आपके साथ अन्याय हो रहा है, जबकि ऐसा सच नहीं है। ऋणात्मक चिंतन पर अंकुश लगाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार के प्रति ईमानदार रहें।

वृश्चिक: आपकी राशि पर अपना ही चंद्रमा है, जिस कारण से भावुकता में नियंत्रण रखें। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे मानसिक या शारीरिक पीड़ा मिले।

धनु: रिश्तों में तनाव आ सकता है। आपकी राशि का स्वामी गुरु वक्री है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: आपकी राशि पर शनि की साढ़े-साती चल रही है। छाया दान करना हितकर होगा। क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण अवश्य रखें। व्यावसायिक मामलों में सफलता मलेगी।

कुंभ: व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक दबाव बढ़ेगा, लेकिन घर का मुखिया या संबंधित अधिकारी के सहयोग से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टदायी हो सकती है।

Related News