मात्र इस बात पर पिता ने लख्ते-जिगर को जंजीरों के सहारे पेड़ से बांधा

img

कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के एसएवी इंटर कालेज के पीछे बुधवार को एक युवक जंजीरों के सहारे पेड़ से बांधा मिला है। आरोप है कि युवक ने घर में बिना पूछे खाना खा लिया था जिसके चलते पिता ने मारपीट कर युवक को खत में पेड़ से जानवरों की तरह बांध कर छोड़ दिया। युवक के साथ जानवरों जैसा सलूख किये जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस उसे आज़ाद कराकर आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की बात कर रहे हैं।

kaushambi

मिली जानकारी के अनुसार सैनी कस्बे में एसएवी इंटर कालेज के पीछे रहने वाले कंधई लाल का परिवार रहता है। यह परिवार खेती किसानी कर अपना पेट पलता है। पीड़ित बेटे विजय का आरोप है कि उसने अपने घर की रसोई में बना भोजन बिना घर के लोगों से पूछे खा लिया। इस बात से नाराज़ पिता ने उसे रात में खूब मारा और फिर सुबह खेत के पास पेड़ में जंजीरों से बाँध दिया। वह सुबह से जानवरों की तरह यही बंध भूख प्यास से तड़प रहा है।

kaushambi crime

आरोपों के घेरे में आये पिता कंधई लाल का कहना है, उनका बेटा विनय बेहद बद्तमीज है। वह पूरे दिन कोई काम नहीं करता। घर के लोगों को बेवजह गाली-गलौच करता है। बिना पूछे मंगलवार की रात का भोजन खा गया। किसी के लिए घर में खाना नहीं बचा। पूछने पर परिवार के लोगों को गाली-गलौच करने लगा। जिसके कारण ऐसा कदम उठाना पड़ा है।

झमाझम बारिश के साथ हिमाचल पहुंचा मानसून, छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बताया, घटना की जानकारी उन्हें मिली है, पुलिस बल मौके पर भेज कर युवक को प्राथमिक चिकित्सीय जाँच के लिए सिराथू सीएचसी भेजा गया है। प्रकरण में जांच शुरू कर दी गई। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related News